बक्सर के विकास की अनदेखी कर रही है बिहार सरकार- गीता चौबे

बक्सर के विकास की अनदेखी कर रही है बिहार सरकार- गीता चौबे 

बक्सर एक कृषि प्रधान जिला है इसलिए कृषि से हीं बक्सर के किसानों एवं मजदूरों का जीवन यापन होता है I लेकिन बिडम्बना यह है कि बक्सर की भूमि को कृषि के लिए प्रयाप्त जलापूर्ति की उचित व्यवस्था अब तक नहीं हुआ है I बक्सर जिला में अगर जल प्रबंधन समुचित तरीके से हो जाय जिससे कि प्रत्येक भूभाग में सिंचित जलापूर्ति हो जाय तो बक्सर के लोगों की जीवन दशा में काफी सुधार हो सकता है I कृषि उपज में वृद्धि होने से किसानों एवं मजदूरों की आर्थिक दशा में काफी सुधार हो सकता है I प्रयाप्त मात्र में कृषि जलापूर्ति से उत्पादन लागत भी कम होगा जिसका फायदा किसानों एवं मजदूरों को होगा I 
                     बक्सर जिला में असंगठित क्षेत्र के लाखों मजदूरों के तरफ बिहार सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया है और न हीं बक्सर जिला के कोई जनप्रतिनिधियों की ओर से सकारात्मक पहल हुआ है I अब तक यहाँ के सभी मजदूरों का निबंधन तक भी नहीं हुआ है जिसके कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं I 
                    सरकार द्वारा बक्सर के अधिवक्ताओं की भी उपेक्षा की गई है I यहाँ के अधिकांश अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है I अधिवक्ताओं की संख्या के अनुसार उनके कोर्ट परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है और न हीं मुलभुत सुविधाएँ जैसे शौचालय ,पेयजल सुविधा,स्वक्षता इत्यादि I 
                    बक्सर जिला ग्रामीण बाहुल्य जिला है जहाँ शिक्षा और चिकित्सा का खस्ता हाल है I जिला के बड़े अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की चिकित्सीय व्यवस्था काफी निराशाजनक है I यहाँ के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, शिथिलता और अकर्मण्यता का दंश बक्सर की आम जनता भुगत रही है I चुनाव के समय लम्बे चौड़े वादे ये खूब करते हैं लेकिन जीतने के बाद उन्हें उनके वादे याद नहीं रहते हैं I 
               बिहार सरकार की उपेक्षापूर्ण तानाशाही सोच के कारण भी यह जिला मुलभुत सुविधाओं से वंचित है I 
                कहने को तो बक्सर में 16 स्थानों पर एसएफसी का क्रय केंद्र खोलने की बात होती है मगर न तो किसानों के उपज की खरीदगी सही तरीके से होता है और न हीं उन्हें उनके बिक्रय अनाज का सब्सिडी रकम मिल पाता है I बिचौलियों का बोलबाला और सरकारी मुलाजिमों का भ्रष्टाचार अपना आधिपत्य जमाये हुए है I 
 

बक्सर के विकास की अनदेखी कर रही है बिहार सरकार- गीता चौबे